नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वार्ड 56 में 2 करोड़ से नाला निर्माण, सरदार पटेल चौक का 38 लाख से होगा सौंदर्यीकरण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

वार्ड 56 में 2 करोड़ से नाला निर्माण, सरदार पटेल चौक का 38 लाख से होगा सौंदर्यीकरण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा (छत्तीसगढ़)
By ACGN 7647981711, 9303948009
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत ने किया दोनों विकास कार्यों का भूमिपूजन

कोरबा ACGN :- नगर पालिक निगम कोरबा के अंतर्गत दर्री जोन के वार्ड क्रमांक 56 लाटा में 2 करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी नाला निर्माण तथा वार्ड क्रमांक 58 स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल चौक में 38 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। इन दोनों महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में किया गया।


निगम द्वारा पी.एम.ए.वाई. साइट से लाटा तालाब तक वार्ड क्रमांक 56 में 2 करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी नाले का निर्माण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होगा। वहीं वार्ड क्रमांक 58 में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल चौक का 38 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे शहर के प्रमुख चौराहों में शामिल इस स्थल की पहचान और अधिक सुदृढ़ होगी। पृथक-पृथक आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रमों में दोनों विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों से विश्व पटल पर भारत का सम्मान और विश्वास बढ़ा है। उनके मार्गदर्शन में देश ने विकास की नई गति पकड़ी है और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। पूर्व में बंद की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को पुनः प्रारंभ किया गया है और नई योजनाओं के माध्यम से जनहित को प्राथमिकता दी जा रही है।
उद्योग मंत्री ने कहा कि कोरबा नगर निगम के सभी 67 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य लगातार जारी हैं। बीते दो वर्षों में कोरबा में लगभग 800 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें से कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं और कई प्रगतिरत हैं। उन्होंने वार्ड क्रमांक 56 में सार्वजनिक मंच निर्माण और सीसी रोड निर्माण की भी घोषणा की।


महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि कोरबा की विकास यात्रा ने अब नई रफ्तार पकड़ ली है। वार्डों और बस्तियों में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं और जनता की मांगों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन से कोरबा नगर निगम विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि कोरबा की जनता ने जिस विश्वास के साथ उद्योग मंत्री और महापौर को आशीर्वाद दिया था, वे उस विश्वास पर पूरी तरह खरे उतर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में कोरबा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, वार्ड पार्षद विनम्र तिवारी, सुखविंदर कौर, एमआईसी सदस्य फिरतराम साहू, पार्षद मुकुंद सिंह कंवर, किशन केवट, जनक राजपूत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी, पूर्व पार्षद और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now