नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मंत्री लखन लाल देवांगन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एचटीपीपी कॉलोनी से रामनगर-स्याहीमुड़ी मार्ग खुलवाया – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मंत्री लखन लाल देवांगन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एचटीपीपी कॉलोनी से रामनगर-स्याहीमुड़ी मार्ग खुलवाया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊



कोरबा: कोरबा नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने बुधवार को एचटीपीपी कॉलोनी से रामनगर-स्याहीमुड़ी मार्ग को बंद किए जाने की शिकायत पर तुरंत हस्तक्षेप किया और मार्ग को खुलवाया। यह मार्ग पिछले एक पखवाड़े से बंद था, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

मामले का संज्ञान लेते हुए मंत्री देवांगन मौके पर पहुंचे और और ग्रामीणों से चर्चा की उनकी समस्याएं और शिकायत सुनकर उन्होंने तत्काल मार्ग बंद करने के लिए जिम्मेदार उत्पादन कंपनी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मार्ग तुरंत खोलें।


मंत्री के आदेश के बाद कंपनी के अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से मिट्टी और मलबा हटाकर मार्ग को वाहनों के लिए सामान्य रूप से खोल दिया। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि भविष्य में प्लांट के आसपास रहने वाले लोगों को आवागमन में किसी भी तरह की असुविधा न हो और सभी निर्णय इसी दृष्टि से लिए जाएँ।

साथ ही मंत्री देवांगन ने प्रशासन और पुलिस प्रशासन से कहा कि सीएसईबी कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों की समस्याओं, ग्रामीणों की दिक्कतों और सामाजिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए यदि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या जनता की सेवा में बाधा दिखाई दे, तो उस पर तुरंत और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर नगर निगम पार्षद नरेंद्र देवांगन, पार्षद फिरत साहू, दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, तथा अन्य स्थानीय गणमान्य नागरिक और बस्तीवासी उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने मंत्री की तत्काल पहल और जनहित को ध्यान में रखते हुए की गई कार्रवाई की सराहना की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now