महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647 9817119303 948009
रायपुर, 28 जनवरी 2026 – महाराष्ट्र के बारामती में आज हुए विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित अन्य लोगों के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक बताया और कहा कि यह त्रासदी महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य तथा जनता के लिए अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अजित पवार जी का सम्पूर्ण जीवन कृषक कल्याण, जनसेवा और समाज के हित के लिए समर्पित रहा। उनके नेतृत्व और योगदान से न केवल महाराष्ट्र की राजनीति को बल मिला, बल्कि उनके संघर्षशील व्यक्तित्व और सरल व्यवहार से जनता के हृदय में उनका विशेष स्थान बना। उनका असमय देहावसान केवल उनके परिजनों और समर्थकों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य और देश के लिए भी अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रार्थना की कि प्रभु श्री राम उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख और पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि यह हादसा हमें याद दिलाता है कि जीवन कितना नाजुक है और नेताओं एवं नागरिकों की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






