नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के 255 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का वर्चुअली लोकार्पण किया – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के 255 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का वर्चुअली लोकार्पण किया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 9817119303 948009


आधारभूत सुविधाओं से पुलिस कर्मियों को मिलेगा सकारात्मक कार्य वातावरण : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

रायपुर, 28 जनवरी 2026 – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर से वर्चुअली जुड़कर विभिन्न जिलों में 8 नए साइबर थानों तथा 255 करोड़ रुपए की लागत से तैयार पुलिस आवासीय भवनों और नवीन थाना भवनों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों और पुलिस के जवानों को इस विशेष पहल के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि यह कार्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सकारात्मक वातावरण में अपने कर्तव्यों का और अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन करने की प्रेरणा देगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन पुलिस विभाग के लिए अत्यंत सौभाग्यपूर्ण है क्योंकि 255 करोड़ रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रेजेंटेशन के माध्यम से यह देखा गया कि साइबर थाना, एसडीओपी कार्यालय, चौकी भवन, ट्रांजिट हॉस्टल और आवासीय भवन अत्यंत सुंदर और सुविधाजनक बनाए गए हैं। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य के लिए संबंधित एजेंसियों की सराहना की और कहा कि सरकार का सतत प्रयास है कि कर्मचारियों और अधिकारियों को बेहतर आवास और कार्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे प्रदेश में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।


उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अनेक जिलों में साइबर पुलिस थानों की शुरुआत की जा रही है। आज जशपुर, रायगढ़ और राजनांदगांव जिलों सहित कुल 8 नए साइबर थानों का लोकार्पण किया गया। पहले से ही प्रदेश के पांच जिलों में साइबर थाना संचालित हैं और आवश्यकता के अनुसार अन्य जिलों में भी इसे बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही चार जिलों में भारत वाहिनी के कैंपस, नौ जिलों में नए थाना भवन, माना में सेंट्रल आर्म्ड फोर्स की चौकी और आवासीय भवनों का भी लोकार्पण किया गया। गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री विकास शील, अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, गृह विभाग के सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता, पुलिस महानिदेशक पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन श्री पवन देव, एडीजी श्री एसआरपी कल्लूरी, एडीजी श्री प्रदीप गुप्ता, एडीजी विवेकानंद सिन्हा, एडीजी श्री दीपांशु काबरा, एडीजी श्री अमित कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। साथ ही वन मंत्री श्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक श्री भईया लाल रजवाड़े, श्री ललित चंद्राकर, विधायक श्रीमती रायमुनि भगत और अन्य जनप्रतिनिधि वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में सहभागी रहे।
उल्लेखनीय है कि आज मुख्यमंत्री ने बालोद जिले के 21वीं भारत रक्षित वाहिनी करकाभाट, पुलिस थाना भवन सनौद, महासमुंद जिले के 20वीं भारत रक्षित वाहिनी परसदा, धमतरी जिले के पुलिस चौकी भवन करेलीबड़ी, रायपुर जिले के सेंट्रल आर्म्स स्टोर एवं 4थीं वाहिनी माना, ट्रांजिट हॉस्टल, बस्तर जिले की 19वीं भारत रक्षित वाहिनी करनपुर, बीजापुर जिले के पुलिस थाना भवन तर्रेम और नैमेड़, सुकमा जिले के पुलिस थाना भवन चिंतागुफा और चिंतलनार, कांकेर जिले की 22वीं भारत रक्षित वाहिनी भीरावाही, नारायणपुर जिले के पुलिस थाना भवन भरण्डा और बैनुर, ट्रांजिट हॉस्टल नारायणपुर, दुर्ग जिले के पुलिस थाना भवन पद्द्मनाभपुर और पुलगांव, 36 अराजपत्रित एवं 48 प्रधान आरक्षक आवासगृह, एस.डी.ओ.पी. कार्यालय भवन धमधा, बेमेतरा जिले के एस.डी.ओ.पी. कार्यालय भवन बेरला, राजनांदगांव जिले की एस.आई.बी. फिल्ड यूनिट, ट्रांजिट हॉस्टल दुर्ग, सूरजपुर जिले के पुलिस चौकी कुदरगढ़, कोरिया जिले के 24 अराजपत्रित एवं 144 प्र.आर./आरक्षक आवासगृह बैकुण्ठपुर और ट्रांजिट हॉस्टल बलरामपुर सहित सभी महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन आधारभूत सुविधाओं से पुलिस बल का मनोबल और कार्य क्षमता बढ़ेगी और प्रदेश में कानून व्यवस्था, सुरक्षा और अपराध नियंत्रण और भी सुदृढ़ होगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now