बांकीमोंगरा में रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, विकास झा ने दिया प्रथम पुरस्कार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा जिला | छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
वार्ड 16 घुड़देवा बस्ती में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, देर रात तक चला रोमांचक मुकाबला
कोरबा | ACGN:- नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 16 घुड़देवा बस्ती में मरकी माता युवा समिति के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का सोमवार 26 जनवरी को शानदार खेल प्रदर्शन के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विकास झा शामिल हुए। इस दौरान विकास झा ने कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 10001 रुपये नगद प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को वार्ड क्रमांक 16 घुड़देवा बस्ती के पार्षद ओमप्रकाश केंवट द्वारा 5001 रुपये, तृतीय स्थान पर रही टीम को देव मोबाइल के संचालक देव पटेल द्वारा 3001 रुपये तथा चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को वार्ड क्रमांक 17 कटाईनार-2 की पार्षद रम्भा हेम सिंह कंवर द्वारा 2001 रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

देर रात तक चली इस रोमांचक कबड्डी प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। रेड और डिफेंस के बेहतरीन तालमेल ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हल्दीबाडा, द्वितीय स्थान सिघाली, तृतीय स्थान छुराकछार तथा चतुर्थ स्थान खोडरी की टीम ने प्राप्त किया।
समापन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विकास झा ने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं है बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी सिखाता है। बांकीमोंगरा की माटी में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं।
इस पारंपरिक कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं खेल प्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और खेल भावना का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में विकास झा के साथ वार्ड पार्षद ओमप्रकाश केंवट, पार्षद प्रतिनिधि हेम सिंह कंवर, भाजपा जिला मंत्री सतीश झा, देव पटेल, विधायक प्रतिनिधि आशा राम केंवट, लक्ष्मी मानिकपुरी सहित मरकी माता आयोजन समिति के सदस्य, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






