एचटीपीएस में उत्साहपूर्वक मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, संयंत्र परिसर में मुख्य अभियंता ने फहराया तिरंगा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
कोरबा : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। विद्युत संयंत्र परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अभियंता एच.के. सिंह ने बलिदानी वीरों को नमन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता आर.के. पांडे, के.एन.बी. राव, महिमा मिंज, पी.के. जोशी, ए.के. शाह, परियोजना प्रबंधक एस.के. पंड्या, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ ए.के. कुरनाल, संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष रूक्मणी सिंह सहित महिला मंडल की पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
अध्यक्ष का संदेश एवं उपलब्धियों का उल्लेख समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अभियंता श्री सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा पावर कंपनीज के अध्यक्ष महोदय के संदेश का वाचन किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम की 500 मेगावाट विस्तार इकाई को दिसंबर 2015 के पूर्व स्थापित विद्युत इकाइयों की श्रेणी में सेकंड रनर-अप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।


उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 210 मेगावाट की इकाई क्रमांक-01 ने दिसंबर 2025 में 156.92 मिलियन यूनिट मासिक विद्युत उत्पादन कर पाँच वर्षों में सर्वाधिक उत्पादन का कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिकों को बधाई दी।
राष्ट्रीय स्तर पर कंपनी की उपलब्धि
मुख्य अभियंता ने बताया कि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की वित्तीय वर्ष 2025-26 की दिसंबर माह की रिपोर्ट के अनुसार, देश की 33 विद्युत उत्पादक संस्थाओं के बीच छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी ने 87.11 प्रतिशत पीएलएफ के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है, जो कंपनी की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और मजबूत टीम भावना का परिणाम है।
नई परियोजना और सामाजिक दायित्व
उन्होंने कहा कि 1320 मेगावाट विद्युत संयंत्र का निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। साथ ही निगम की कॉर्पोरेट पर्यावरणीय एवं सामाजिक जिम्मेदारी के तहत आसपास के गांवों में युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण तथा विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
सम्मान एवं पुरस्कार वितरण
उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए मुख्यालय डंगनिया, रायपुर में राज्य स्तर पर संयंत्र परिचारक श्रेणी-02 शमीम सिद्दीकी तथा केंद्रीय कार्यालय स्तर पर कार्यपालन अभियंता सुभाष कुमार यादव को सम्मानित किया गया।
मुख्यालय की अनुशंसा पर क्षेत्रीय स्तर पर कार्यपालन अभियंता ओमप्रकाश रात्रे, सहायक अभियंता मोहित कुमार पटेल, अंकुश पाहवा, जयंती देवांगन तथा कनिष्ठ अभियंता सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव को पदक, प्रशस्ति पत्र एवं ₹1000 नकद देकर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त विद्युत गृह स्तर पर 61 व्यक्तिगत पुरस्कार, 30 लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, 25 समूह पुरस्कार, के अंतर्गत कुल 70 अधिकारी, कर्मचारी एवं ठेका श्रमिकों को सम्मानित किया गया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






