गौमाता के संरक्षण को लेकर सरकार संकल्पित, मुख्यमंत्री साय ने ‘गोदान’ फिल्म को किया टैक्स फ्री
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
मुख्यमंत्री निवास में गौमाता पर आधारित पहली फिल्म ‘गोदान’ का ट्रेलर पोस्टर और गीत लॉन्च
रायपुर | ACGN:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गौमाता पर आधारित पहली फिल्म गोदान का ट्रेलर लॉन्च करते हुए इसे छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है गौमाता न केवल आध्यात्मिक रूप से पूजनीय हैं बल्कि आर्थिक और वैज्ञानिक दृष्टि से भी उनका अत्यंत महत्व है
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गौ संवर्धन को लेकर लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं गौशालाओं में गायों के चारे के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि को 20 रुपए से बढ़ाकर 35 रुपए किया गया है वहीं अब गौशालाओं को 25 लाख रुपए तक की सहायता राशि दी जा रही है उन्होंने बताया कि राज्य में गोधाम भी बनाए जा रहे हैं जहां घुमंतू गौवंश की समुचित देखभाल की जा रही है
मुख्यमंत्री ने कहा कि मान्यता है कि गौमाता में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है और प्रत्येक धार्मिक अनुष्ठान में पंचगव्य का उपयोग किया जाता है ऐसे में गौमाता के महत्व को दर्शाने वाली फिल्म गोदान का निर्माण अत्यंत सराहनीय है इस फिल्म के माध्यम से समाज को गौमाता की भूमिका और उपयोगिता को बेहतर तरीके से समझने का अवसर मिलेगा
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गाय के गोबर से बनी जैविक खाद ऑर्गेनिक खेती की मजबूत नींव है और गौमाता के महत्व को जन जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है दो घंटे नौ मिनट की यह फिल्म गौ संवर्धन का सशक्त संदेश समाज तक पहुंचाएगी फिल्म जैसे माध्यम से सकारात्मक विचारों को व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जा सकता है
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने फिल्म का पोस्टर गीत गौमाता के प्राणों को बचा लो देशवासियों तथा पंचगव्य उत्पाद के गिफ्ट पैक का भी विमोचन किया कामधेनु फिल्म प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी
इस अवसर पर अजीत महापात्र शांतनु शुक्ला फिल्म के निर्माता निर्देशक विनोद चौधरी डॉ आईपी सिंह सुबोध राठी सहित अनेक गणमान्यजन और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






