निवेश और स्टार्टअप को गति देने कलेक्टर कुणाल दुदावत सख्त, फरवरी तक प्रकरण स्वीकृत करने के निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक में औद्योगिक विकास और सिंगल विंडो प्रकरणों की समीक्षा
कोरबा | ACGN:- कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें जिले में औद्योगिक विकास निवेश को सुगम बनाने और हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई बैठक के दौरान कलेक्टर ने सिंगल विंडो सिस्टम और भू अर्जन से जुड़े लंबित प्रकरणों पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से निराकृत करने के निर्देश दिए उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में निवेश के इच्छुक उद्यमियों को किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा का सामना न करना पड़े इसके लिए सभी अधिकारी जिम्मेदारी के साथ तत्परता से कार्य करें
कलेक्टर ने जिले में स्वरोजगार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने पर विशेष जोर देते हुए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत लंबित प्रकरणों को फरवरी माह तक हर हाल में स्वीकृत कराने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि जिले में नए निवेश और रोजगार सृजन के अवसर बढ़ाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने यह भी निर्देश दिए कि जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक अब नियमित रूप से प्रत्येक माह आयोजित की जाएगी ताकि निवेश प्रस्तावों और योजनाओं की प्रगति की निरंतर निगरानी की जा सके और समय पर आवश्यक निर्णय लिए जा सकें
बैठक में नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त आशुतोष पाण्डेय जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे जिन्होंने विभागीय प्रगति से कलेक्टर को अवगत कराया
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































