नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महापौर संजू देवी राजपूत ने साकेत भवन में किया ध्वजारोहण, विकास और स्वच्छता की उपलब्धियों का किया उल्लेख – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महापौर संजू देवी राजपूत ने साकेत भवन में किया ध्वजारोहण, विकास और स्वच्छता की उपलब्धियों का किया उल्लेख

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

गणतंत्र दिवस समारोह में पार्षदों अधिकारियों कर्मचारियों की रही गरिमामय उपस्थिति, उत्कृष्ट कर्मियों का हुआ सम्मान

कोरबा | ACGN:- 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में भव्य गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसकी मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत रहीं महापौर ने ध्वजारोहण कर नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित पार्षदगण जनप्रतिनिधि और निगम के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे


समारोह को संबोधित करते हुए महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत का नागरिक होना हम सभी के लिए गर्व का विषय है छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में राज्य सरकार ने किसानों मजदूरों महिलाओं युवाओं और समाज के हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में कोरबा नगर निगम क्षेत्र में करीब 800 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत हुए जिससे शहर के विकास को नई गति मिली उन्होंने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव तथा उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रति आभार व्यक्त किया


महापौर ने आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में नगर निगम स्वच्छता नगर विकास और नागरिक सुविधाओं में बेहतर कार्य कर रहा है उन्होंने पार्षदों और निगम कर्मचारियों के सहयोग को भी शहर की प्रगति का आधार बताया और कहा कि हाल के महीनों में शहर की स्वच्छता व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार हुआ है जिसका परिणाम यह रहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में कोरबा ने देश में आठवीं रैंक हासिल कर टॉप टेन में जगह बनाई साथ ही वाटर प्लस थ्री स्टार रेटिंग और ओडीएफ प्लस प्लस की उपलब्धि भी प्राप्त की


इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के प्रति निष्ठा और लोकतांत्रिक मूल्यों की याद दिलाता है उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी लोकसेवक हैं और नागरिकों के हितों की रक्षा करना उनका प्रथम दायित्व है आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में अधिकारियों और कर्मचारियों से ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि कोरबा स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण और विकास के क्षेत्र में निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है


समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया जिनमें वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा उप अभियंता गुलिस्ता साहू कार्यालय अधीक्षक रामसिंह नेताम सहायक राजस्व निरीक्षक उत्तम राठौर समयपाल सीताराम पटेल सीएलटीसी धवल शर्मा सहायक ग्रेड दो तीजराज साहू डाटासेंटर से जितेन्द्र यादव सहायक ग्रेड तीन परमेश्वर शर्मा और आदर्श दहायत एनयूएलएम से परविन बेगम कम्प्यूटर ऑपरेटर अजय धीवर तीरथबाई कुर्रे ड्राइवर मनमोहन दीप उद्यान शाखा से पनइतलाल यादव जलप्रदाय शाखा से रितेश चन्द्रा विद्युत शाखा से दीपक निर्मलकर सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य ममता यादव पार्षद लक्ष्मण श्रीवास पंकज देवांगन रूबीदेवी सागर अपर आयुक्त विनय मिश्रा उपायुक्त नीरज कौशिक बीपी त्रिवेदी पवन वर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मी उपस्थित रहे

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now