कोरबा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मकान से 5 युवतियां व 3 युवक गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा छत्तीसगढ़
By ACGN 7647 9817119303 948009
मोहल्लेवालों की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मकान मालकिन भी जेल भेजी गई
कोरबा जिला। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अवैध देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मोहल्लेवासियों की लगातार शिकायतों के बाद पुलिस ने छापेमारी कर एक मकान से 5 युवतियों और 3 युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा है। इस मामले में मकान मालकिन सुरती पटेल की भूमिका भी संदिग्ध पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत डिंगापुर और रामपुर के बीच स्थित एक बस्ती का है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुरती पटेल के मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। मकान में आए दिन बाहरी युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था, जिससे क्षेत्र का सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा था।
मोहल्लेवासियों का आरोप है कि जब भी उन्होंने इसका विरोध किया, तो मकान मालकिन द्वारा गाली-गलौज और धमकी दी जाती थी। वह यह कहकर लोगों को डराती थी कि मकान उसका है और वह उसमें जो चाहे कर सकती है। इस वजह से क्षेत्र में रहने वाले लोग, खासकर महिलाएं और बच्चे, लंबे समय से मानसिक परेशानी झेल रहे थे।

स्थिति बिगड़ने पर मोहल्ले के लोगों ने शुक्रवार को सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने शनिवार को टीम बनाकर मकान पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही मकान में मौजूद युवक-युवतियां भागने लगे, लेकिन सतर्कता के चलते सभी को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड नंबर-36 के पार्षद अजय गोड सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी सिविल लाइन थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पार्षद अजय गोड ने कहा कि अवैध गतिविधियों के कारण इलाके का सामाजिक ताना-बाना बिगड़ रहा था और आम नागरिकों को भारी परेशानी हो रही थी।
इस संबंध में एएसपी कोरबा लखन पटले ने बताया कि मोहल्लेवालों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई है। पूछताछ और दस्तावेजी कार्रवाई के बाद सभी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
जांच जारी
फिलहाल पुलिस इस बात की गहन जांच कर रही है कि यह सेक्स रैकेट कब से संचालित हो रहा था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में यदि अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


