नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 77वें गणतंत्र दिवस पर एसपी कार्यालय बिलासपुर में शान से फहराया गया तिरंगा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

77वें गणतंत्र दिवस पर एसपी कार्यालय बिलासपुर में शान से फहराया गया तिरंगा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


एसएसपी रजनेश सिंह (आईपीएस) ने किया ध्वजारोहण, राजपत्रित अधिकारियों की रही गरिमामय उपस्थिति

बिलासपुर। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बिलासपुर में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और तिरंगे को सलामी दी गई।


ध्वजारोहण के दौरान एसपी कार्यालय परिसर देशभक्ति के वातावरण से ओतप्रोत रहा। समारोह में पुलिस विभाग के समस्त राजपत्रित अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान के सम्मान की शपथ ली।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) ने अपने संबोधन में संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा के मूल्यों की याद दिलाता है। उन्होंने पुलिस बल से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा और विश्वास को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।


समारोह शांतिपूर्ण, अनुशासित और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now