नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नशा व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए खतरनाक – डॉ. रूपेन्द्र कवि – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नशा व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए खतरनाक – डॉ. रूपेन्द्र कवि

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

एनएसएस विशेष शिविर के तहत ग्राम पेलौद में सांस्कृतिक संध्या, नशा मुक्ति का दिया सशक्त संदेश
रायपुर | ACGN:- राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत ग्राम पेलौद में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ लक्ष्मीकांत साहू के मार्गदर्शन एवं संयोजन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया
कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में लम्बोदर पटेल सीएसपी माना उपस्थित रहे जिन्होंने अपने उद्घाटन उद्बोधन में छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि नशे के प्रति जागरूकता केवल व्यक्तिगत जीवन के लिए नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है उन्होंने युवाओं से अनुशासन और सही दिशा अपनाने का आह्वान किया


मुख्य अतिथि मानव वैज्ञानिक साहित्यकार एवं राज्यपाल के उपसचिव डॉ रूपेन्द्र कवि ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि नशा व्यक्ति नहीं बल्कि समाज के लिए खतरनाक है उन्होंने युवाओं और ग्रामीणों को नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु आगे आने की अपील की और इसे सामाजिक जिम्मेदारी बताया
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सरला शर्मा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष खेदूराम साहू जनपद अध्यक्ष राघवेन्द्र साहू जिला संयोजक साहित्यकार श्रीमती सोनिका कवि समाजसेवी श्रीमती रेनुका पटेल उपसरपंच बिहारी लाल साहू नीलम चंद्राकर प्राचार्य ईश्वर साहू मीडिया पर्सन सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे
इस अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति सामाजिक जागरूकता एवं देशभक्ति विषय पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं जिन्हें उपस्थित ग्रामीणों ने सराहा ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता और उत्साह ने आयोजन को और प्रभावशाली बना दिया
कार्यक्रम के समापन अवसर पर दल नायक विकास रजक एवं दल नायिका सेजल मरकाम ने सभी अतिथियों ग्रामीणों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now