नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्नेहलता ने गंजाम का नाम रोशन किया, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

स्नेहलता ने गंजाम का नाम रोशन किया, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम ओडिशा

By ACGN 7647 9817119303 948009


अनिल कुमार चौधरी जिला ब्यूरो, गंजाम

हिंजिलिकिटू, गंजाम जिले के लिए गर्व का क्षण उस समय आया, जब हिंजिलिकिटू नगर पालिका क्षेत्र की होनहार छात्रा स्नेहलता पंडा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया। स्नेहलता पंडा ने पानी पंचायत 2026 स्टेट लेवल डिबेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।
स्नेहलता पंडा, गंजाम जिले के हिंजिलिकिटू नगर पालिका निवासी वरिष्ठ पत्रकार प्रियब्रत पांडा एवं पुष्पलता पंडा की पुत्री हैं। वह ओड़िशा आदर्श विद्यालय, आमबगाँव की कक्षा 9वीं की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।


गुरुवार 22 जनवरी 2026 को भुवनेश्वर स्थित लोकसभा कन्वेंशन हॉल में आयोजित पानी पंचायत पालका 2026 राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी ने स्नेहलता पंडा को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र एवं 10 हजार रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री कनक वर्धन सिंह देव, कृषि सचिव अरविंद पाढ़ी, जल संसाधन विभाग की सचिव शुभा शर्मा, वरिष्ठ अभियंता सागर मोहंती सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि पानी पंचायत विभाग द्वारा आयोजित इस राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में स्नेहलता ने अपने मजबूत तर्कों, प्रभावशाली विचारों और बेहतरीन वक्तृत्व शैली से निर्णायकों और श्रोताओं को गहराई से प्रभावित किया। उनकी प्रस्तुति ने न केवल विषय की गंभीरता को उजागर किया, बल्कि श्रोताओं को भावनात्मक रूप से भी जोड़ दिया।
अपनी इस सफलता का श्रेय स्नेहलता ने अपने माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों को दिया। विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने स्नेहलता को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
शहर और जिले में इस सफलता को ओड़िशा आदर्श विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों में निहित प्रतिभा की उत्कृष्ट मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। स्नेहलता पंडा को विद्यालय परिवार, शिक्षकों, परिजनों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now