नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रसेवा का उत्सव: भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने फहराया तिरंगा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रसेवा का उत्सव: भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने फहराया तिरंगा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़

संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रसेवा का पर्व है गणतंत्र दिवस – श्री गोपाल मोदी

77 वें गणतंत्र दिवस पर श्री गोपाल मोदी का संदेश—राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए हर कार्यकर्ता

कोरबा। भारतीय गणतंत्र की 77वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर 26 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पं. दीनदयाल कुंज टीपी नगर कोरबा में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने विधिवत तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र की एकता-अखंडता का प्रतीक हैं। यह दिन हमें अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर गौरव के साथ आगे बढ़ रहा है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा को अपना सर्वोच्च कर्तव्य मानकर कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के साथ वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस खास अवसर पर रायपुर संभाग के संगठन सह प्रभारी डॉ. श्री राजीव सिंह, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर श्री जोगेश लांबा, श्री अशोक चालवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

                        *

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now