नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महमंद परिसर में श्रद्धा, अनुशासन और उल्लास के साथ हुआ माँ सरस्वती पूजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महमंद परिसर में श्रद्धा, अनुशासन और उल्लास के साथ हुआ माँ सरस्वती पूजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर | छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

विद्या, संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक बना बसंत पंचमी समारोह

बिलासपुर:- बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महमंद के परिसर में ज्ञान, कला और संस्कृति की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना श्रद्धा, अनुशासन एवं उत्साह के साथ संपन्न हुई।

विद्यालय परिसर को पीले रंग की सजावट से आकर्षक रूप में सुसज्जित किया गया, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और उल्लास से परिपूर्ण हो गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ व्याख्याता श्रीमती शांति सोनी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात माँ सरस्वती की विधिवत पूजा सम्पन्न हुई, जिसमें विद्यालय की शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा अतिथि शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। पूजा उपरांत श्रीमती शांति सोनी के सौजन्य से भोग-प्रसाद का वितरण किया गया, जिसे सभी ने समान भाव से ग्रहण किया। यह आयोजन आपसी भाईचारे, समानता और सहयोग की भावना को सशक्त रूप से प्रदर्शित करता नजर आया।


पूरे कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित मंच संचालन भी श्रीमती शांति सोनी द्वारा किया गया। मंच संचालन के दौरान बसंत पंचमी के सांस्कृतिक एवं शैक्षिक महत्व, माँ सरस्वती के आदर्शों तथा शिक्षा के सामाजिक योगदान पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए गए। इसी अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी मनाई गई, जिसके अंतर्गत निबंध, भाषण एवं देशभक्ति नारे प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में राधिका निषाद ने प्रथम स्थान तथा कु. नैना केंवट ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।


विद्यालय प्रशासन ने अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और सामाजिक समरसता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बसंत पंचमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान, सद्भाव और सांस्कृतिक एकता का सशक्त प्रतीक है।


कार्यक्रम का समापन माँ सरस्वती से सभी के उज्ज्वल भविष्य, विद्या-बुद्धि एवं समाज में सद्भाव बनाए रखने की कामना के साथ किया गया। यह आयोजन विद्यालय में सकारात्मक, प्रेरणादायी और सामूहिक चेतना का संदेश छोड़ गया।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय समाचार नेटवर्क अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष निर्भीक एवं सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now