नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्वनिधि योजना से बदली बाबूलाल बुनकर की जिंदगी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

स्वनिधि योजना से बदली बाबूलाल बुनकर की जिंदगी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होंगे सम्मानित, डिप्टी सीएम अरुण साव और कलेक्टर ने दी बधाई

मुंगेली ACGN :- प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है और इसका जीवंत उदाहरण मुंगेली नगर के दाउपारा निवासी बाबूलाल बुनकर हैं, जिनकी मेहनत और ईमानदारी ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है। पेशे से मोटरसाइकिल मैकेनिक बाबूलाल बुनकर ने सीमित संसाधनों के बावजूद प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ लेकर अपने जीवन की दिशा बदल दी, जिसके चलते अब उन्हें नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
नगर पालिका परिषद मुंगेली के माध्यम से बाबूलाल बुनकर ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण के लिए आवेदन किया, जिसमें पहले चरण में 10 हजार रुपये की राशि मिली। समय पर किश्तें चुकाने के बाद दूसरे चरण में 20 हजार और तीसरे चरण में 50 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। वर्तमान में वे नियमित रूप से किश्त जमा कर रहे हैं और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा रहे हैं।
स्वनिधि योजना के साथ-साथ बाबूलाल बुनकर को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन और प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवास का लाभ भी मिला है, जिससे उनके परिवार का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। उनकी इस सफलता और अनुकरणीय कार्यशैली को देखते हुए उन्हें 26 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थी के रूप में आमंत्रित किया गया है।


बाबूलाल बुनकर के चयन पर उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्री अरुण साव और कलेक्टर कुन्दन कुमार ने वीडियो कॉल के माध्यम से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि दिल्ली से लौटने के बाद जिला स्तर पर भी उनका सम्मान किया जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर ने बताया कि बाबूलाल बुनकर अपनी पत्नी गौरी बुनकर के साथ 23 जनवरी को ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now