नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नगर निगम की साधारण सभा में विकास 27 प्रस्तावों को मिली मंजूरी,02 प्रस्ताव होल्ड पर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नगर निगम की साधारण सभा में विकास 27 प्रस्तावों को मिली मंजूरी,02 प्रस्ताव होल्ड पर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा (छत्तीसगढ़)

By ACGN 7647981711, 9303948009

27 प्रस्ताव स्वीकृत, जलकर व भवन आवंटन से जुड़े 02 प्रस्ताव रखे गए होल्ड पर

कोरबा ACGN:- नगर पालिक निगम कोरबा की साधारण सभा आज पं जवाहरलाल नेहरू सभागृह में सम्पन्न हुई जिसमें शहर के विकास, सामाजिक सरोकार और नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के बाद कुल 27 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई जबकि 02 प्रस्तावों को समिति की रिपोर्ट आने तक होल्ड पर रखा गया है। यह बैठक सभापति नूतन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें महापौर संजूदेवी राजपूत एवं निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में दादरखुर्द मानिकपुर में सार्वजनिक रथयात्रा आयोजन में सहयोग, सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत पेंशन योजनाओं की पुष्टि, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना और मुख्यमंत्री पेंशन योजना को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। छत्तीसगढ़ राज्य को वर्ष 2029 तक बाल विवाह मुक्त राज्य बनाने के प्रस्ताव तथा सेवाभारती को आर्थिक सहायता प्रदान करने संबंधी प्रस्ताव को भी सदन की सहमति मिली।
नगर निगम क्षेत्र में डॉ भीमराव अंबेडकर ओपन थियेटर घंटाघर में रामलीला एवं दशहरा उत्सव मेला आयोजन, नेत्रदान व देहदान करने वाले परिजनों के सम्मान, भूमिगत केबल पर संपत्तिकर आरोपण और माइक्रोसेल व वाईफाई एंटीना पर वार्षिक शुल्क निर्धारण जैसे प्रस्ताव भी पारित किए गए। जीएसटी रिफॉर्म लागू करने पर केंद्र सरकार के प्रति आभार प्रस्ताव को भी सदन ने अनुमोदित किया।


नगर निगम क्षेत्र के छह उद्यानों का नामकरण नमो पार्क करने, मल्टीलेवल पार्किंग के समीप वेंडिंग जोन स्थापना, उद्यानों के पुनर्विकास और संधारण हेतु निविदा आमंत्रण, जल आवर्धन योजना फेस वन के संचालन संधारण से जुड़े चार प्रस्ताव, स्मार्ट शौचालय और ईवी स्टेशन स्थापना, बरबसपुर में नया ट्रांसपोर्ट नगर, बुधवारी सर्कस मैदान में अत्याधुनिक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स निर्माण, कौशिल्याधाम नामकरण, 20 एमएलडी टर्शियरी ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण, 100 टीपीडी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना और स्वच्छ भारत मिशन 2.0 से जुड़े प्रस्तावों को भी सदन की मंजूरी मिली।
वहीं पंचमुखी हनुमान मंदिर के पीछे स्थित निगम के रिक्त भवन को जनजाति कल्याण केंद्र हेतु देने तथा जलकर वसूली से जुड़े प्रस्तावों को संबंधित सलाहकार समितियों की जांच रिपोर्ट के बाद निर्णय के लिए होल्ड पर रखा गया है।
साधारण सभा की बैठक से पूर्व महापौर, सभापति और आयुक्त सहित पार्षदों ने निगम के नवसज्जित सभा भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेयर कक्ष, सभापति कक्ष, मेयर इन काउंसिल कक्ष और अन्य व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए भविष्य में बैठकों के आयोजन और परिसर सौंदर्यीकरण कार्यों को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now