नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बसंत पंचमी पर निगम लाइब्रेरी में सरस्वती पूजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बसंत पंचमी पर निगम लाइब्रेरी में सरस्वती पूजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा (छत्तीसगढ़)

By ACGN 7647981711, 9303948009

महापौर, सभापति व आयुक्त ने मां सरस्वती की आराधना कर शहर की सुख शांति की कामना की

कोरबा ACGN:- बसंत पंचमी के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा के सार्वजनिक वाचनालय सह लाइब्रेरी में विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर महापौर संजूदेवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर एवं निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने मां सरस्वती के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर नगर में अमन चैन, सुख शांति और सद्भाव की कामना की।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा पुराना बस स्टैंड स्थित गीतांजलि भवन में संचालित सार्वजनिक वाचनालय सह लाइब्रेरी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी के अवसर पर पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने वाचनालय पहुंचकर विद्यादायिनी मां सरस्वती की आराधना की और ज्ञान, शिक्षा एवं संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त बी पी त्रिवेदी, राकेश नागरमल अग्रवाल, संपदा अधिकारी अनुरुद्ध सिंह सहित निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now