नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रायगढ़ पुलिस की डीजल चोरी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रायगढ़ पुलिस की डीजल चोरी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

चोरी के 2000 लीटर डीजल और छोटा टैंकर जप्त, आरोपियों ने ग्राहकों को बेचने की कोशिश की

रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ पुलिस ने छाल थाना क्षेत्र में डीजल चोरी करने वाले संगठित गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में साइबर सेल और छाल पुलिस ने मुखबिरों से मिली सूचना पर 22 जनवरी 2026 को ग्राम हाटी–धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग के ढोडीखार के पास रेड कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में विजय कुमार साव (18), रवि कुमार साव (28) और टैंकर चालक रजिंत कुमार साव (38) शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से करीब 2000 लीटर डीजल और छोटा डीजल टैंकर YODHA 1700 (वाहन क्रमांक BR 09 GC 1865) बरामद किया गया। आरोपी चोरी के डीजल को ग्राहकों को बेचने की फिराक में थे।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने छाल–हाटी–धरमजयगढ़ मार्ग पर खड़े ट्रकों और पेट्रोल पंपों से डीजल चोरी कर उसे सस्ते दामों पर ग्राहकों को बेचने की योजना बनाई थी। आरोपियों ने अपने भाई राजेश उर्फ कुरू साव के साथ मिलकर चोरी और बिक्री की बात स्वीकार की है। राजेश उर्फ कुरू साव अभी फरार है।
प्रकरण में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3, 7 और भारतीय दंड संहिता की धारा 287, 111 के तहत अपराध क्रमांक 09/2026 पंजीबद्ध किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक शिव शंकर खरे, प्रधान आरक्षक शंभू पांडे सहित पुलिस टीम और साइबर सेल के आरक्षक सक्रिय रूप से शामिल रहे।
गिरफ्तार आरोपी –
विजय कुमार साव पिता कृष्ण साव, उम्र 18 वर्ष, तेतराहट, बिहार
रवि कुमार साव पिता कृष्ण साव, उम्र 28 वर्ष, तेतराहट, बिहार
रजिंत कुमार साव पिता स्व0 सत्यनारायण साव, उम्र 38 वर्ष, भिलाई पावर हाउस, छत्तीसगढ़
जप्त सामग्री –
डीजल लगभग 2000 लीटर, मूल्य लगभग 2,00,000 रुपए
डीजल टैंकर YODHA 1700 वाहन क्रमांक BR 09 GC 1865, मूल्य लगभग 6,00,000 रुपए
कुल जुमला रकम 8,00,000 रुपए

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now