नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नीर चेतना अभियान के तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जिले में निरंतर कार्य – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नीर चेतना अभियान के तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जिले में निरंतर कार्य

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बालोद, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अभियान के तहत किए गए कार्यों और आगामी योजनाओं पर दिए दिशा-निर्देश

बालोद ACGN:- बालोद जिले में जल संरक्षण और संवर्धन के लिए चलाए जा रहे नीर चेतना अभियान के अंतर्गत जनसहभागिता से निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान, जल संग्रहण हेतु स्ट्रक्चर निर्माण, फसल चक्र परिवर्तन और पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने अभियान के तहत संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की और जल संरक्षण एवं संवर्धन के बेहतर कार्यों के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों, आंगनबाड़ी, ग्रामों और वार्डों में जल संरक्षण और इसके उपयोग पर जनजागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया।
कलेक्टर ने ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समस्या वाले ग्रामों और संस्थानों की स्थिति ली और सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जिले में तालाबों की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया और जिन तालाबों के पुनर्जीवन के कार्य शेष हैं, वहां प्राथमिकता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जल संचय, जनभागीदारी 2.0 के तहत किए जा रहे कार्य और प्रस्तावित योजनाओं पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री सुनील चंद्रवंशी, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, वन विभाग, कृषि, उद्यानिकी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now