राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने 10वीं-12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, 239 छात्रों को प्रशस्ति पत्र और डेढ़-डेढ़ लाख की राशि प्रदान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड/सिल्वर मेडल और विशेष पिछड़ी जनजाति के छात्रों को भी सम्मानित किया गया
रायपुर ACGN:- 23 जनवरी 2026 को रायपुर लोक भवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में सत्र 2024 और 2025 के टॉप 10 मेधावी और विशेष पिछड़ी जनजाति के टॉप 01 विद्यार्थी को सम्मानित किया गया। 239 छात्रों को प्रशस्ति पत्र, डेढ़-डेढ़ लाख की राशि और मेडल प्रदान किए गए। उच्च प्रदर्शन करने वाले छात्रों को गोल्ड और सिल्वर मेडल भी दिया गया।

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षाएं जीवन की सफलता की पहली सीढ़ी हैं। उन्होंने छात्रों को धैर्य और नवाचार पर जोर देते हुए कहा कि गिरना बड़ी बात नहीं, गिरकर उठना महत्वपूर्ण है। विशेष पिछड़ी जनजाति के छात्रों के शिक्षा में आगे बढ़ने की सराहना की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ये विद्यार्थी प्रदेश और देश के भविष्य हैं। सफलता प्राप्त करने में शिक्षक और माता-पिता का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी छात्रों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी और शिक्षा के प्रति उत्साह बनाए रखने का संदेश दिया।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने बताया कि इस प्रोत्साहन से छात्रों को शिक्षा में रूझान बढ़ेगा और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रेणु जी पिल्ले ने स्वागत उद्बोधन किया और सचिव श्रीमती पुष्पा साहू ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विधायक श्री मोतीलाल साहू, श्री आशाराम नेताम, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक और छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






