स्याहीमुड़ी की प्राथमिक शाला में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया वसंत पंचमी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
कोरबा नगर पालिका निगम अंतर्गत वार्ड क्रमांक 51 ग्राम स्याहीमुड़ी स्थित प्राथमिक शाला में वसंत पंचमी का पर्व अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरस्वती पूजन कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही विद्यालय परिसर में विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चे स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर हाथों में फूल लिए विद्यालय पहुंचे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बन गया।

कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक शाला की प्रधानाचार्य स्वाति तिवारी ने मां सरस्वती के छायाचित्र की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा विद्यार्थियों से सरस्वती पूजन संपन्न करवाया। बच्चों ने पूरे उत्साह और आनंद के साथ मां सरस्वती की पूजा कर ज्ञान, विद्या और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर दीपक जायसवाल, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही एसएमसी के सदस्य, पालकगण एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने बच्चों को वसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के प्रति निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया तथा विद्यालय परिवार द्वारा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






