नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रशियन हॉस्टल के पास लोहे का पुल काटकर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रशियन हॉस्टल के पास लोहे का पुल काटकर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN | 7647981711, 9303948009

गैस कटर से रेलिंग काटकर चोरी की वारदात, 5 टन लोहे की रेलिंग जप्त, वाहन व उपकरण बरामद, 15 में से 5 आरोपी गिरफ्त में
कोरबा शहर में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ कोरबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रशियन हॉस्टल के पास नहर पुल की लोहे की रेलिंग काटकर चोरी करने के मामले में 15 आरोपियों की पहचान कर 5 को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से टाटा एस (छोटा हाथी), स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, गैस कटर मशीन, ऑक्सीजन सिलेंडर, एलपीजी सिलेंडर, मोबाइल फोन और 6,000 रुपये नगद सहित लगभग 5 टन कटी हुई लोहे की रेलिंग जप्त की गई है।
प्रार्थी की लिखित शिकायत पर चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 53/2026 धारा 303(2), 112(2), 317(2)(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। 17 जनवरी 2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों द्वारा गैस कटर से पुल की रेलिंग काटकर चोरी किए जाने की पुष्टि हुई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। साइबर सेल कोरबा और चौकी सीएसईबी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना और सतत पतासाजी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर 5 को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात स्वीकार की।
गिरफ्तार आरोपी


लोचन केवट, उम्र 20 वर्ष, निवासी दशहरा मैदान के पीछे, 15 ब्लॉक
जयसिंह राजपूत, उम्र 23 वर्ष, निवासी दशहरा मैदान के पीछे, 15 ब्लॉक
मोती प्रजापति, उम्र 27 वर्ष, निवासी पम्पहाउस अटल आवास
सुमित साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी मैगजीनभांटा साईं मंदिर के पास, पम्पहाउस
केशवपुरी गोस्वामी उर्फ पिच्चर, उम्र 22 वर्ष, निवासी 15 ब्लॉक झरनापारा
सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस पूरी कार्रवाई में साइबर सेल कोरबा एवं चौकी सीएसईबी पुलिस की भूमिका सराहनीय रही।
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान या चोरी से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now