रायपुर कमिश्नरेट प्रणाली लागू, संजीव शुक्ला बने पहले पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट में तैनात अधिकारियों की पूरी सूची जारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
नवा रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
रायपुर:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस व्यवस्था के इतिहास में नया अध्याय जुड़ गया है। राज्य शासन द्वारा रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली औपचारिक रूप से लागू कर दी गई है। इसके साथ ही IPS अधिकारी संजीव शुक्ला को रायपुर नगरीय का पहला पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा 22–23 जनवरी 2026 को जारी आदेश के अनुसार कमिश्नरेट व्यवस्था के तहत बड़ी संख्या में अधिकारियों को रायपुर कमिश्नरेट में पदस्थ किया गया है।
राज्य शासन का मानना है कि कमिश्नरेट प्रणाली से राजधानी में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और त्वरित निर्णय प्रणाली को मजबूती मिलेगी।
रायपुर कमिश्नरेट में पदस्थ अधिकारियों की क्रमवार सूची

पुलिस आयुक्तालय स्तर


संजीव शुक्ला – पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय
अमित तुकराम कांबले – अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय
पुलिस उपायुक्त स्तर
उमेश प्रसाद गुप्ता – पुलिस उपायुक्त (मध्य), रायपुर नगरीय
संदीप पटेल – पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), रायपुर नगरीय
मयंक गुर्जर – पुलिस उपायुक्त (उत्तर), रायपुर नगरीय
विकास कुमार – पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल), रायपुर नगरीय
राजनांदला स्मृतिक – पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर), रायपुर नगरीय
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) स्तर



तारकेश्वर पटेल – अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जिला पुलिस (मध्य), रायपुर नगरीय
राहुल देव शर्मा – अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, परिचय, रायपुर नगरीय
आकाश सक्सेना – अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जिला पुलिस, रायपुर नगरीय
विवेक शुक्ला – अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात, रायपुर नगरीय
डी. आर. पोर्ते – अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात, रायपुर नगरीय
गौरव मंडल – अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, क्राइम एवं साइबर, रायपुर नगरीय
अनुज गुप्ता – अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, क्राइम एवं साइबर, रायपुर नगरीय
अर्चना झा – अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, हेडक्वार्टर/प्रशिक्षण/DSB/AJK/CAW, रायपुर नगरीय
सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) स्तर
रमाकांत साहू – सहायक पुलिस आयुक्त, सिविल लाइन
दीपक मिश्रा – सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली
देवांश सिंह राठौर – सहायक पुलिस आयुक्त, पुरानी बस्ती
नवनीत पाटिल – सहायक पुलिस आयुक्त, राजेंद्र नगर
पूर्णिमा लामा – सहायक पुलिस आयुक्त, उरला
सतीश ठाकुर – सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात
सुरेंद्र साय पैकरा – सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात
रमेश कुमार येरवार – सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात
सीमा अहिरवार भास्कर – सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात
संजय कुमार सिंह – सहायक पुलिस आयुक्त, क्राइम एवं साइबर
नरेश पटेल – सहायक पुलिस आयुक्त, क्राइम एवं साइबर
ज्योत्सना चौधरी – सहायक पुलिस आयुक्त, हेडक्वार्टर/प्रशिक्षण/DSB
नंदिनी ठाकुर – सहायक पुलिस आयुक्त, AJK
रुचि वर्मा – सहायक पुलिस आयुक्त, CAW
निकिता तिवारी – सहायक पुलिस आयुक्त, CAW
निलेश द्विवेदी – सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस लाइन
रायपुर में कमिश्नरेट प्रणाली के लागू होने को राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था में निर्णायक और दूरगामी सुधार के रूप में देखा जा रहा है, जिससे पुलिस को अधिक अधिकार, स्वायत्तता और त्वरित कार्रवाई की क्षमता प्राप्त होगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






