नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रायपुर नगरीय पुलिस कमिश्नरेट को मिला पहला नेतृत्व, संजीव शुक्ला बने प्रथम पुलिस आयुक्त, 15 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रायपुर नगरीय पुलिस कमिश्नरेट को मिला पहला नेतृत्व, संजीव शुक्ला बने प्रथम पुलिस आयुक्त, 15 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़
संजीव शुक्ला को रायपुर नगरीय की कमान, IPS अधिकारियों के बड़े तबादले—गृह विभाग का आदेश जारी

By ACGN 7647981711, 9303948009

छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले और नवीन पदस्थापन को लेकर बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। 22 जनवरी 2026 को जारी आदेश के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज में पदस्थ IPS अधिकारी संजीव शुक्ला को पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय नियुक्त किया गया है।
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में कुल 15 IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह प्रशासनिक फेरबदल राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
देखे सूची


संजीव शुक्ला – पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज से पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय
रामगोपाल – पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज से पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज
अभिषेक शांडिल्य – पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज से पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज
बालाजी राव – पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था), पुलिस मुख्यालय रायपुर से पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज
अमित तुकराम कांबले – पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय
लाल उमेद सिंह – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर
राशि मोहन सिंह – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़
दिव्यांग पटेल – पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ से पुलिस अधीक्षक, रेल रायपुर
उमेश प्रसाद गुप्ता – सेनानी 14वीं वाहिनी, बालोद से पुलिस उपयुक्त (मध्य), रायपुर नगरीय
संदीप पटेल – सेनानी 16वीं वाहिनी, नारायणपुर से पुलिस उपयुक्त (पश्चिम), रायपुर नगरीय
मयंक गुर्जर – सेनानी 15वीं वाहिनी, दंतेवाड़ा से पुलिस उपयुक्त (उत्तर), रायपुर नगरीय
विकास कुमार – पुलिस अधीक्षक (एसआईबी), पुलिस मुख्यालय रायपुर से पुलिस उपयुक्त (ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल), रायपुर नगरीय
राजनांदला स्मृतिक – पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ), बस्तर से पुलिस उपयुक्त (क्राइम एवं साइबर), रायपुर नगरीय
श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा – पुलिस अधीक्षक, रेल रायपुर से पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण
हर्ष अग्रवाल – नगर पुलिस अधीक्षक, आजाद चौक रायपुर से पुलिस सहायक आयुक्त, आजाद चौक रायपुर नगरीय
प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश की पुलिस व्यवस्था में नई सक्रियता और कसावट लाने वाला कदम माना जा रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now