भव्य समापन के साथ पुरेना में 9 दिवसीय श्री अखण्ड नवधा रामायण महोत्सव संपन्न
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
मुख्य अतिथि विकास झा ने कहा, रामायण जीवन जीने की कला है और युवाओं को संस्कृति से जोड़ता है
कोरबा ACGN:- नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 पुरेना में आयोजित 9 दिवसीय श्री अखण्ड नवधा रामायण महोत्सव का समापन उत्साह और भक्तिभाव के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में विकास झा पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्रीमती इन्द्रदीप कंवर और आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।

पिछले नौ दिनों से ग्राम पुरेना में रामायण के विभिन्न प्रसंगों का सस्वर गायन किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बन गया। समापन के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


मुख्य अतिथि विकास झा ने कहा कि “रामायण केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। प्रभु श्री राम के आदर्श आज के समय में और भी प्रासंगिक हैं। ऐसे आयोजनों से गांव में सुख-शांति फैलती है और युवाओं को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है।” उन्होंने सफल आयोजन के लिए ग्रामवासियों और समिति की सराहना की और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।


समापन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन और विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल का पुष्प गुच्छ, श्रीफल और गमछा भेंटकर स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती आनांदी धांन्धी, मीडिया प्रभारी विकास सोनी, नरेन्द्र सोनी और अनूपम दास भी मौजूद रहे।
प्रदीप मिश्रा, देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






