नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , यातायात पुलिस का बड़ा अभियान: शहर में बढ़ाया गया ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन का दायरा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

यातायात पुलिस का बड़ा अभियान: शहर में बढ़ाया गया ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन का दायरा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर | छत्तीसगढ़

By ACGN | 7647981711, 9303948009

बिलासपुर — सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा सख्त और योजनाबद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। भारत सरकार के भूतल एवं सड़क परिवहन मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत, पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (1 जनवरी से 31 जनवरी 2026) का आयोजन किया जा रहा है।


इस अभियान के तहत जिले में ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन विकसित करने के लिए पूर्व निर्धारित सेक्टरों के अलावा नए सेक्टर चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आज चार सेक्टरों में विशेष अभियान चलाते हुए आम नागरिकों और व्यापारियों को सार्वजनिक अनाउंसमेंट के माध्यम से ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन की जानकारी दी गई तथा मुख्य मार्गों को बाधित या संकीर्ण करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।


यातायात पुलिस द्वारा PPP मॉडल के अंतर्गत सभी सेक्टरों में सरल, सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान कई स्थानों पर अतिरिक्त संरचना और अवैध निर्माण को डिस्मेंटल किया गया तथा बार-बार चेतावनी प्रसारित की गई।
इसके बावजूद कुछ दुकानदारों और व्यवसायियों द्वारा निर्देशों का उल्लंघन कर फुटपाथ और मुख्य मार्ग पर सामान फैलाने तथा अवरोध उत्पन्न करने के मामले सामने आए। ऐसे व्यवसायियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे अपने एवं ग्राहकों के वाहनों की उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करें, मुख्य मार्ग पर किसी भी प्रकार की सामग्री न रखें और आवागमन में बाधा न बनें। पुलिस कार्रवाई के दौरान सामान छिपाकर बाद में पुनः अवरोध उत्पन्न करने वालों पर सख्त निगरानी रखते हुए निरंतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।


इसी क्रम में सत्यम चौक से मगरपारा चौक तक नए सेक्टर घोषित कर फुटपाथ एवं सड़क पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही बैनर, पोस्टर, फ्लेक्स और अन्य अवैध विज्ञापन बोर्ड जब्त कर उनका नष्टीकरण किया गया। दुकानदारों को दुकान के सामने अनाधिकृत रूप से अपने या ग्राहकों के वाहन खड़े न करने की सख्त हिदायत दी गई है।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध या संकीर्ण करने की स्थिति में मोटर व्हीकल एक्ट सहित अन्य वैधानिक धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस विशेष अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे, यातायात पुलिस बल, नगर निगम स्टाफ की सक्रिय और सराहनीय भूमिका रही। वहीं नागरिकों और व्यवसायियों का भी बढ़ता सहयोग यातायात व्यवस्था सुधार में अहम भूमिका निभा रहा है।

अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now