नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार, सीपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार, सीपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर | छत्तीसगढ़

By ACGN | 7647981711, 9303948009

बिलासपुर — थाना सीपत पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर आमजन को डराने-धमकाने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम झलमला पचरी तालाब के पास आरोपी रघुरेंद्र सिदार उर्फ छोटू सिदार (पिता धनीराम सिदार, उम्र 31 वर्ष, निवासी गोड़पारा, थाना सीपत) द्वारा लोहे की धारदार तलवार लेकर लोगों को भयभीत किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सीपत के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे की धारदार तलवार जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
सीपत पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now