इंदिराविहार फेंसिंग तार चोरी में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी व लोहे के प्लास जब्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़ | छत्तीसगढ़
By ACGN | 7647981711, 9303948009
रायगढ़, — थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत इंदिराविहार में वन विभाग द्वारा संरक्षित क्षेत्र की सुरक्षा हेतु लगाए गए फेंसिंग तार की चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा स्कूटी, लगभग 25 मीटर फेंसिंग तार तथा तार काटने में उपयोग किए गए दो लोहे के प्लास जब्त किए गए हैं।
प्रकरण के अनुसार, दिनांक 19 जनवरी 2026 को श्रीमती स्वर्णलता लकड़ा, उप वनक्षेत्रपाल इंदिराविहार (प्रभारी वन मंडल रायगढ़) ने थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि पेट्रोलिंग के दौरान दोपहर लगभग 3 बजे तीन व्यक्तियों को फेंसिंग तार निकालते हुए देखा गया, जबकि कुछ तार स्कूटी में रखे जा रहे थे। पीछा करने पर दो आरोपी फरार हो गए, जबकि एक आरोपी मौके पर पकड़ लिया गया। घटनास्थल पर खड़ी स्कूटी क्रमांक CG 13 BE 5109 की डिक्की व आसपास करीब 25 मीटर फेंसिंग तार पाया गया।
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम शत्रुघन बरेठ बताते हुए अन्य साथियों दिनबंधु वैष्णव और संतराम वैष्णव के नाम उजागर किए। रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 17/2026, धारा 303(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू एवं हमराह स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार दोनों आरोपियों संतराम बैरागी और दिनबंधु बैरागी को भी हिरासत में ले लिया। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर होंडा एक्टिवा स्कूटी, फेंसिंग तार एवं दो लोहे के प्लास जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपी —
शत्रुघन बरेठ पिता खिकराम बरेठ, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम अड़भार, थाना अड़भार, जिला शक्ति (हाल मुकाम विनोबानगर, थाना चक्रधरनगर)
संतराम बैरागी पिता शिवचरण बैरागी, उम्र 33 वर्ष, निवासी विनोबानगर कचरा गोदाम के पास, थाना चक्रधरनगर
दिनबंधु बैरागी पिता भगवानदास बैरागी, उम्र 35 वर्ष, निवासी विनोबानगर कचरा गोदाम के पास, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






