नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छग–झारखंड सीमा पर स्कूल बस दुर्घटना पर रेंज आईजी ने गठित की जांच समिति – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

छग–झारखंड सीमा पर स्कूल बस दुर्घटना पर रेंज आईजी ने गठित की जांच समिति

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा | छत्तीसगढ़

By ACGN | 7647981711, 9303948009

संवाददाता अरविंद तिवारी

सरगुजा,  — 18 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़–झारखंड सीमा स्थित ओरसा घाट में सवारी लेकर जा रही एक स्कूल बस के भीषण सड़क दुर्घटनाग्रस्त होने से लगभग दस लोगों की मृत्यु और कई लोग घायल हो गए।
इस गंभीर घटना को पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज ने अत्यंत गंभीरता से संज्ञान में लिया है। उन्होंने दुर्घटना के स्पष्ट और वास्तविक कारणों की जांच हेतु एक विशेष जांच समिति गठित की है और प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
जांच के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा:
निजी स्कूल बस द्वारा अन्य राज्य में सवारी परिवहन की वैध अनुमति/परमिट, वाहन की फिटनेस एवं पंजीयन की वैधता
चालक के हेवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता
बस की सीटिंग क्षमता और वास्तविक सवारियों की संख्या
ओवरलोडिंग, लापरवाही या नियमों के उल्लंघन के तथ्य
संबंधित क्षेत्र में पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा समय-समय पर वाहन जांच और ओवरलोडिंग विरोधी कार्रवाई की गई या नहीं
यदि जांच में किसी स्तर पर कर्तव्य में लापरवाही, शिथिलता या उदासीनता पाई जाती है, तो ऐसे पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ कठोर विभागीय और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस महानिरीक्षक ने बलरामपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री विश्व दीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों सहित जांच टीम गठित की है। टीम को निष्पक्ष, तथ्यपरक और समयबद्ध जांच कर दोषियों की जिम्मेदारी तय करने और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निर्देशित किया गया है।

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ — निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now