नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , क्षत्रिय राठौर समाज की एकता ही उन्नति का आधार : डॉ. चरणदास महंत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

क्षत्रिय राठौर समाज की एकता ही उन्नति का आधार : डॉ. चरणदास महंत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा | छत्तीसगढ़

By ACGN | 7647981711, 9303948009

प्रदेश स्तरीय नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
कोरबा:- समाज के लोगों को जागरूक करना, सामाजिक समस्याओं का समाधान करना, समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर संभव सहयोग करना ही सशक्त सामाजिक व्यवस्था की पहचान है। यह विचार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने क्षत्रिय राठौर समाज के सामाजिक भवन में आयोजित प्रदेश स्तरीय नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर अतिथि व्यक्त किए।
डॉ. महंत ने कहा कि समाज की एकता ही उसे उन्नति और समृद्धि की ओर ले जाती है। कोरबा सहित छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में क्षत्रिय राठौर समाज का योगदान उल्लेखनीय रहा है।
कार्यक्रम की अति विशिष्ट अतिथि कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने अपने उद्बोधन में कहा कि सामाजिक पदाधिकारियों की भूमिका सामाजिक दायित्व और नैतिक कर्तव्यों से जुड़ी होती है। समाज को सशक्त बनाना ही मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में क्षत्रिय राठौर समाज और अधिक प्रगति करेगा।
विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि क्षत्रिय राठौर समाज पूरे प्रदेश में एकजुटता के साथ कार्य करते हुए समाज और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है। उन्होंने बताया कि 2008 में विधायक बनने के बाद विधायक निधि का 90 प्रतिशत सामाजिक भवनों के लिए दिया गया। प्रारंभ में 2 लाख रुपये किचन कक्ष एवं 2 लाख रुपये कमरे के निर्माण हेतु स्वीकृत किए गए।
महापौर रेणु अग्रवाल एवं महापौर राजकिशोर प्रसाद द्वारा अन्य विकास कार्यों के लिए 5–5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। वहीं सांसद डॉ. चरणदास महंत द्वारा भवन एवं मंच निर्माण के लिए कुल 10.50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई, साथ ही बालको प्रबंधन से 5 लाख रुपये का सहयोग दिलवाया गया। वर्ष 2022–23 में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 20 लाख रुपये की राशि प्रदान कर स्थल के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया। जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि कोरबा में विभिन्न समाजों के सामाजिक कार्यों के लिए स्थान और भवन निर्माण को प्राथमिकता दी गई है और आगे भी सामाजिक उत्थान के कार्यों को गति दी जाती रहेगी।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा वीर दुर्गादास राठौर के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं नमन के साथ हुई। तत्पश्चात आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत-सत्कार किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुकेश राठौर, हरीश परसाई, मनोज चौहान, जिला अध्यक्ष संतोष राठौर, सनत राठौर, केदार राठौर, नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पवन राठौर, राजेंद्र राठौर, गोवर्धन राठौर, महिला प्रदेश अध्यक्ष ममता राठौर, ओंकार राठौर, हेमंत राठौर, रामनारायण राठौर, माधव राठौर, दिनेश राठौर, नरेंद्र राठौर, पारसनाथ राठौर, रामकुमार राठौर, तोरण राठौर, कमलेश राठौर, अजय राठौर, धर्मेंद्र राठौर, राजेश राठौर सहित समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ — हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now