नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कोरबा में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा | छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण से गूंजा शहर, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
कोरबा:- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व छत्तीसगढ़ प्रभारी, बिहार सरकार के मंत्री एवं कुशल संगठनकर्ता नितिन नवीन को सर्वसम्मति से भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर कोरबा जिले में उत्सव का माहौल देखने को मिला। इस ऐतिहासिक क्षण को लेकर भाजपा जिला कोरबा के तत्वाधान में ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण के साथ भव्य जश्न मनाया गया।
यह आयोजन उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल एवं महापौर संजू देवी राजपूत के नेतृत्व में टीपी नगर चौक में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव और उल्लास का वातावरण निर्मित हो गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन का चयन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभारी के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान संगठन को जो दिशा मिली, उससे प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है।
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने नितिन नवीन को जमीन से जुड़े, समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता नेता बताते हुए कहा कि सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनका चयन भाजपा संगठन को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा राष्ट्र निर्माण की गति को नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ विकास अग्रवाल, अशोक चावलानी, संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, मंजू सिंह, योगेश जैन, प्रफुल्ल तिवारी, लक्की नंदा, कमला देवी बरेठ, अजय दुबे, अर्जुन गुप्ता, प्रीति स्वर्णकार, राकेश नागरमल अग्रवाल, ज्योति वर्मा, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, डिलेन्द्र यादव, मनोज लहरे, अभिषेक गर्ग, मनीष मिश्रा, शैलेंद्र यादव, सूरज पांडेय, अजय चंद्रा, प्रदीप सिंह, नीरज ठाकुर, राजेश लहरे, उदय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






