पाथा कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, राल बनी चैंपियन, गुर्रूमुंढ़ा उपविजेता
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा | छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत पाथा में आयोजित 53वें राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ भव्य समापन
कोरबा :- विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत पाथा में आयोजित 53वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन फाइनल मुकाबले के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। तीन दिन तक चले इस खेल महोत्सव में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से तीन दर्जनों से अधिक टीमों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला राल और गुर्रूमुंढ़ा टीम के बीच खेला गया। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में खेले गए कड़े और रोमांचक फाइनल मुकाबले में राल टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विजेता टीम राल को 12,001 रुपये नगद एवं शील्ड प्रदान की गई, जबकि उपविजेता गुर्रूमुंढ़ा टीम को 7,001 रुपये नगद एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। तीसरा स्थान नवापारा टीम को मिला, जिसे 5,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया, वहीं चौथा पुरस्कार मेजबान टीम को 3,001 रुपये के रूप में प्रदान किया गया।
सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली प्रथम चारों टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन हुआ। इसके साथ ही प्रतियोगिता में बेस्ट रेडर, बेस्ट केचर, बेस्ट ऑलराउंडर तथा उत्कृष्ट निर्णायकों और सहयोगियों को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।

उद्घाटन एवं समापन समारोह में क्षेत्र के जनपद सदस्य, ग्राम पंचायत के वर्तमान एवं पूर्व सरपंच, उप सरपंच, विद्यालयों के प्रमुख शिक्षकगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिनें तथा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए और अपने संबोधन में कहा कि जीवन में हार-जीत सामान्य है, जीत पर अहंकार और हार पर निराशा नहीं होनी चाहिए। कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल युवाओं में शारीरिक सुदृढ़ता, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं, साथ ही ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं।

इस सफल आयोजन में मंच संचालन परमेश्वर सिंह, चतुरपाल, हरि सिंह, जितेंद्र पाल और दीपक पटेल ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में लाइन डेकोरेशन एवं अन्य व्यवस्थाओं में गोवर्धन, अजय, मुकेश, कोषाध्यक्ष प्रदीप श्याम, रमेश, राकेश, धर्मेंद्र, गोलू, दुर्गेश, दिलराखन, कुलदीप, अरुण, आदित्य, आशीष, सूरज, गौरव, उमेश, आयुष, सागर, राहुल, विनोद, अमित, देवेंद्र, कार्तिक सोनी, जयपाल सहित समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।
तीन दिन तक चले इस खेल महोत्सव का समापन खेल भावना, अनुशासन और सौहार्द का संदेश देते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






