नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , करमरी में मानव श्रृंखला से गूंजा आत्मनिर्भर गांव का संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

करमरी में मानव श्रृंखला से गूंजा आत्मनिर्भर गांव का संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

वीबी-जी राम जी मिशन के तहत आजीविका, कृषि और मछली पालन को मिलेगा नया संबल
मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी ACGN:- आदिवासी बहुल एवं कृषि आधारित आजीविका वाले जिले की ग्राम पंचायत करमरी में सोमवार को विकसित भारत गारंटी फ़ॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाकर आत्मनिर्भर गांव विकसित भारत का संदेश दिया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और सामुदायिक चेतना साफ दिखाई दी।


कार्यक्रम के दौरान कन्वर्जेंस आधारित आजीविका डबरियों के कार्यों का अवलोकन किया गया, जिनमें कृषि एवं मछली तालाब निर्माण शामिल हैं। ये कार्य कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, सीआरईडीए और वन विभाग के समन्वय से तैयार कार्ययोजना के अनुसार संचालित किए जा रहे हैं। इन आजीविका डबरियों से मछली पालन, सिंचाई सुविधा, दलहन-तिलहन की खेती और उद्यानिकी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे आदिवासी एवं सीमांत किसानों को स्थायी आजीविका, खाद्य सुरक्षा और अतिरिक्त आय के अवसर प्राप्त होंगे।


जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने ग्रामीणों को वीबी-जी राम जी योजना के उद्देश्यों और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में कन्वर्जेंस मॉडल की भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर सक्रिय सहभागिता, पारदर्शिता और सामुदायिक स्वामित्व के बिना किसी भी योजना की सफलता संभव नहीं है और यह मिशन इन्हीं मूल सिद्धांतों पर आधारित है।


कार्यक्रम में हितग्राही विनोद कुमार और दलपत साई मेहरू राम को मछली जाल का वितरण किया गया, जिससे मछली पालन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। हितग्राहियों ने बताया कि योजना के सहयोग से वे मछली पालन के साथ दलहन-तिलहन की खेती भी करेंगे, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि होगी और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
ग्रामीणों ने वीबी-जी राम जी योजना को आदिवासी और कृषि आधारित जिले के सर्वांगीण विकास तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। गांव आत्मनिर्भर होंगे तभी भारत विकसित बनेगा के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ भारती चंद्राकर, जनप्रतिनिधि दिलीप वर्मा, पंचायत प्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने करमरी में आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से इसके फोटो और वीडियो भी साझा किए हैं।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now