पिछड़ा वर्ग आयोग में विभिन्न शिकायतों की सुनवाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
सुनवाई के बाद अधिकारियों को निर्णयों के क्रियान्वयन के निर्देश
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में प्राप्त विभिन्न शिकायतों की सुनवाई सोमवार को आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद एवं उपाध्यक्ष चन्द्रकान्ति वर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। इस दौरान आयोग के सचिव संकल्प साहू एवं अनुसंधान अधिकारी अनिता डेकाटे भी उपस्थित रहे।
सुनवाई के दौरान आयोग के समक्ष लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित पक्षों को निष्पक्ष रूप से अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया। आयोग अध्यक्ष ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और नियमों व अधिनियमों के अनुरूप न्यायसंगत निर्णय लेने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
आवेदक चन्द्रकुमार सोनकर के समेकित वेतन वृद्धि रोके जाने के प्रकरण में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ द्वारा वर्ष 2018-19 की वेतन वृद्धि प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया गया। वहीं आवेदक सुरेश कुमार यादव द्वारा सहायक प्राध्यापक भर्ती में आरक्षण उल्लंघन से संबंधित शिकायत पर दोनों पक्षों का प्रतिपरीक्षण किया गया और शासन को विषयवार पद विज्ञापन जारी करने का सुझाव भेजने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार नरेश कुमार धीवर के प्रकरण में 60 दिवस के भीतर 1.80 लाख रुपये के भुगतान हेतु समझौतानामा निष्पादित किया गया।
रामशंकर साहू एवं शैलेश कुमार स्वर्णकार की शिकायत पर अनावेदक अधीक्षण अभियंता एस एस भूपल उपस्थित हुए और बताया कि दोनों आवेदक शासन आदेशानुसार किए गए स्थानांतरण से असंतुष्ट होकर निराधार शिकायत कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त नरेन्द्र कुमार यादव एवं अन्य द्वारा बैकुंठ सीमेंट कंपनी के विरुद्ध प्रस्तुत प्रकरण में दोनों पक्षों की उपस्थिति में सुनवाई की गई। अनावेदक पक्ष ने आगामी तिथि में कंपनी के ठेकेदारों एवं प्रतिनिधियों को बुलाकर पूछताछ किए जाने की जानकारी आयोग को दी।
सुनवाई के उपरांत आयोग द्वारा संबंधित अधिकारियों को लिए गए निर्णयों के शीघ्र एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






