दुरस्थ वनांचल ग्राम कटरेल में ‘विकसित भारत जी-राम-जी’ की गूंज
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बालोद, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
अब ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगार, 07 दिवस में होगा मजदूरी भुगतान
बालोद ACGN:- जिले के डौण्डी विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत बम्हनी के आश्रित ग्राम कटरेल में आज विकास और रोजगार की नई उम्मीद जगी। ग्राम में आयोजित चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को “विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण)” की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें रोजगार के दिनों में वृद्धि और त्वरित भुगतान जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया।

चौपाल में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख, जनपद पंचायत डौण्डी के अध्यक्ष मुकेश कौड़ो, नगर पंचायत डौण्डी की अध्यक्ष मोहंतीन चैरका एवं एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष सौरभ लुनिया ने विशेष रूप से सहभागिता की। इस अवसर पर जनपद पंचायत डौण्डी के सीईओ डी.डी. मण्डले, परियोजना अधिकारी नीरज वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

चौपाल को संबोधित करते हुए यशवंत जैन ने बताया कि विकसित भारत जी-राम-जी योजना के अंतर्गत अब ग्रामीणों को प्रतिवर्ष 125 दिनों का सुनिश्चित रोजगार मिलेगा। कार्य पूर्ण होने के मात्र 07 दिनों के भीतर मजदूरी भुगतान अनिवार्य रूप से किया जाएगा। वर्षा ऋतु में खेती-किसानी को ध्यान में रखते हुए 02 माह तक कार्य बंद रखने का भी प्रावधान किया गया है, जिससे कृषि कार्य प्रभावित न हों।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2047 तक विकसित ग्राम पंचायत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसमें जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना विकास, आजीविका संवर्धन तथा जलवायु परिवर्तन से निपटने वाले कार्यों को प्राथमिकता दी गई है।

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आधुनिक तकनीक, कौशल विकास और सामाजिक अंकेक्षण को भी सशक्त बनाया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा ग्रामीणों को कैप पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे ग्रामीणों में उत्साह और सहभागिता का भाव देखने को मिला।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






