नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कांग्रेस संगठन को मजबूत करने बरहमपुर में जिला स्तरीय बैठक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कांग्रेस संगठन को मजबूत करने बरहमपुर में जिला स्तरीय बैठक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अनिल कुमार चौधूरी

नई अध्यक्षता में संगठन सशक्त करने का संकल्प, पंचायत–नगर निकाय चुनाव पर फोकस

बरहमपुर ACGN:- गंजाम जिला कांग्रेस कमेटी की नव नियुक्त अध्यक्ष रश्मि रंजन पटनायक की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय बापूजी आश्रम, बरहमपुर में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में तेलंगाना राज्य की वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं ओडिशा प्रदेश प्रभारी जे. कुसुम कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
बैठक से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन की संरचना, दायित्व और आगामी रणनीति की विस्तार से जानकारी दी गई। इसके पश्चात आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि गंजाम जिला, जिसे कभी कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, वहां संगठन को फिर से एकजुट कर ओडिशा कांग्रेस की पुरानी ताकत और पहचान लौटाई जाएगी। पार्टी में रहकर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात भी कही गई।


प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आगामी पंचायत एवं नगर निगम चुनावों से पहले कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी का ओडिशा पर विशेष फोकस है और संगठन की मजबूत नींव रखने के उद्देश्य से वे आगामी समय में बरहमपुर दौरे पर भी आएंगे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. त्रिनाथ बेहरा एवं जिला अध्यक्ष रश्मि रंजन पटनायक ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को विफल बताते हुए उनकी आलोचना की और आने वाले दिनों में समान सोच रखने वाले सभी लोगों का कांग्रेस में स्वागत करते हुए पार्टी को मजबूती से संगठित करने का आह्वान किया।
इसके बाद आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक ‘गुरु मंत्र’ दिया और पार्टी के भीतर अनुशासन, एकजुटता और सक्रियता पर जोर दिया। मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।


बैठक में अशोक पटनायक, वृंदावन खटेई, साका सुजीत, पवीर सावत, श्यामसुंदर साहू, अप्पा राव, रामा राव, योगी बेहरा, सुभाषिनी पटनायक, भागीरथी बेहरा, महेश्वर बेहरा, सुभाष राउत, प्रहलाद गौड़, भिखारी बेहरा, रामकृष्ण साहू, दिलीप सदांगी, हरिनाथ, वरिष्ठ पत्रकार जयराम महाराणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने नए जिला अध्यक्ष रश्मि रंजन पटनायक द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के दौरे, निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को फिर से जोड़ने तथा युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now