पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को 10-10 लाख की बीमा सहायता
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
छत्तीसगढ़ शासन व एसबीआई के समन्वय से पुलिसकर्मियों को सामाजिक–आर्थिक सुरक्षा
कोरबा ACGN:- छत्तीसगढ़ शासन एवं भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के समन्वय से जिला पुलिस कोरबा में कार्यरत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस सैलरी पैकेज योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत पुलिस कर्मियों को सड़क दुर्घटना बीमा, आकस्मिक मृत्यु बीमा सहित अन्य महत्वपूर्ण सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उनके एवं उनके परिवारजनों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ आरक्षक कृष्ण कुमार खड़िया (दिनांक 28.09.2025) एवं आरक्षक सुरेन्द्र लहरे (दिनांक 07.09.2025) के आकस्मिक निधन के पश्चात उनके परिजनों को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत ₹10,00,000/- (दस लाख रुपये) की बीमा राशि प्रदान की गई। बीमा राशि का वितरण पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) की उपस्थिति में भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक मृत्युंजय वर्मा एवं मुख्य प्रबंधक आईटीआई शाखा कोरबा रामेश्वर कुमार द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि पुलिस कर्मी समाज की सुरक्षा के लिए कठिन एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। पुलिस सैलरी पैकेज योजना उनके परिवारजनों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कोरबा जिला पुलिस भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से अपने पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






