नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , थाना सरकंडा पुलिस का कड़ा प्रहार: चाकू से हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

थाना सरकंडा पुलिस का कड़ा प्रहार: चाकू से हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

सरकंडा थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले अपराधियों पर कार्यवाही

बिलासपुर जिले के थाना सरकंडा पुलिस ने दिनांक 18/01/2026 को अशांति फैलाने वाले दो व्यक्तियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपी शराब पीने के लिए पैसों की मांग कर विवाद उत्पन्न कर मारपीट में लिप्त थे। प्रार्थी के अनुसार, जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आरोपी कोमल देवांगन ने चाकू से वार किया, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी कोमल देवांगन और तुलेश्वर उर्फ गोलू दिवाकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया गया और आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी:
कोमल देवांगन उर्फ करन, पिता हीरालाल देवांगन, उम्र 24 वर्ष, निवासी काली मंदिर के पास लिंगियाडीह, थाना सरकंडा, बिलासपुर
तुलेश्वर दिवाकर उर्फ गोलू, पिता मूलचंद दिवाकर, उम्र 22 वर्ष, निवासी काली मंदिर के पास लिंगियाडीह, थाना सरकंडा, बिलासपुर
थाना सरकंडा पुलिस लगातार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अशांति फैलाने वाले अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करने के लिए सक्रिय है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now