सकरी पुलिस ने मोटरसाइकिल में धारदार चाकू लेकर घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार किया
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
थाना सकरी क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
बिलासपुर जिले के थाना सकरी पुलिस ने दिनांक 18/01/2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल में धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी का विवरण:
नाम: अनिल सूर्यवंशी, पिता: फागूराम सूर्यवंशी, उम्र: 26 वर्ष
निवासी: चोरभट्ठी कला, थाना सकरी, जिला बिलासपुर
सूचना के अनुसार आरोपी मोटरसाइकिल सीडी डिलक्स क्रमांक CG10 BQ 2972 में संदिग्ध वस्तु लेकर सकरी से कोटा की ओर जा रहा था। पुलिस टीम ने परसदा मेला ग्राउंड के सामने घेराबंदी कर आरोपी को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया और गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।
आरोपी पर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
सकरी पुलिस क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए सतर्क है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






