यातायात पुलिस की नवीन पहल: शहर में ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन स्थापित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
बिलासपुर:- दिनांक 19/01/2026 को बिलासपुर में यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन बनाने की पुलिस की पहल को शहरवासियों का विशेष सहयोग मिल रहा है।

भूतल एवं सड़क परिवहन मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा निर्देश एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में 1 से 31 जनवरी 2026 तक जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान योजनाबद्ध तरीके से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के लिए सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

आज नए सेक्टर घोषित कर सत्यम चौक से मगरपारा चौक तक अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर उत्पन्न अवरोध हटाने का संदेश प्रसारित किया गया। साथ ही बैनर, पोस्टर, फ्लेक्सी एवं विज्ञापन बोर्डों को जप्त कर नस्तीकरण की कार्रवाई की गई। सभी दुकानदारों और व्यवसायियों को यह भी निर्देशित किया गया कि वे अपने और ग्राहकों के वाहन अनाधिकृत रूप से न पार्क करें।

उल्लंघन करने पर मोटर व्हीकल एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रामगोपाल करियारे, डीएसपी शिवचरण परिहार एवं टैंगो पीलू मंडावी और नगर निगम स्टॉप की टीम ने विशेष एवं उल्लेखनीय योगदान दिया।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






