नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुलिस अधीक्षक ने ली अपराध समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पुलिस अधीक्षक ने ली अपराध समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

रायगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल की अध्यक्षता में आज दिनांक 19 जनवरी 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम में सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और शाखा प्रमुखों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026 के लिए जिले की पुलिसिंग की स्पष्ट कार्ययोजना प्रस्तुत की गई और लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।
बैठक में शरीर संबंधी अपराध, संपत्ति अपराध, चाकूबाजी, महिला अपराध और साइबर अपराध की विस्तार से समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने संपत्ति अपराधों में कमी लाने के लिए मुखबिर तंत्र को मजबूत करने, संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित जांच और सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। महिला सुरक्षा को लेकर संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।


सड़क दुर्घटनाओं पर विशेष फोकस रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या कम करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएँ। इसके लिए जिला नोडल अधिकारी और थाना प्रभारियों को बीते तीन वर्षों के IRad डेटा के आधार पर दुर्घटना स्थलों की पुनः रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। अनुविभागवार आर्म्स एक्ट, मादक पदार्थ, जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों की प्रभावी निगरानी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी/डीएसपी को जिम्मेदार नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए। लंबित चालान, मर्ग प्रकरण और गंभीर मामलों की केस डायरी की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।


बैठक में विजुअल पुलिसिंग और पैदल गश्त, मोबाइल पेट्रोलिंग के माध्यम से प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतत निगरानी रखने पर जोर दिया गया। साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग जारी रखने, जनता से संवाद और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा, एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उत्तम प्रताप सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर श्री सुशांतो बनर्जी, वरिष्ठ स्टेनो श्री अशोक देवांगन सहित सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों और एसपी रीडर उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now