रविशंकरनगर जोन के वार्डों को 3 करोड़ 20 लाख के विकास कार्यों की बड़ी सौगात
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा – छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन
कोरबा ACGN:- नगर पालिक निगम कोरबा के रविशंकरनगर जोन अंतर्गत विभिन्न वार्डों को आज विकास की बड़ी सौगात मिली। कुल 3 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से कराए जाने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य और महापौर संजुदेवी राजपूत की अध्यक्षता में किया गया। पृथक–पृथक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में मंत्री और महापौर ने विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने तथा गुणवत्ता के साथ समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

नगर निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 34 दादर रोड कलवर्ट से मानिकपुर मुक्तिधाम तक 1 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से कलवर्ट एवं नाला निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसी प्रकार पंडित रविशंकर शुक्ल जोन अंतर्गत 6 शासकीय स्कूलों में 36 लाख रुपये की लागत से किचन शेड तथा 12 शासकीय स्कूलों में 60 लाख रुपये की लागत से बालक–बालिका शौचालय का निर्माण किया जाएगा। वार्ड क्रमांक 33 मानिकपुर डिपरापारा में 25 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण तथा वार्ड क्रमांक 26 में विनय सिंह के घर से जैतखाम के सामने तक एवं दादर मेन रोड से कुम्हार घर के पास कलवर्ट तक कृष्णानगर की आंतरिक गलियों का निर्माण 15 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में समग्र विकास के साथ–साथ शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार हो रहा है। विद्यालयों में शौचालय, किचन शेड, अतिरिक्त कक्ष, जीर्ण–शीर्ण भवनों का नवीनीकरण और नए भवनों का निर्माण लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ को विकास की नई दिशा मिली है और कोरबा के विकास के लिए सरकार किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दे रही है।
महापौर संजुदेवी राजपूत ने कहा कि कोरबा की जनता ने हम पर जो भरोसा जताया है वह कभी टूटने नहीं दिया जाएगा। उद्योग मंत्री के मार्गदर्शन में नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी हैं और आगे भी जारी रहेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के सहयोग से कोरबा विकास के नए आयाम छू रहा है।
भूमिपूजन कार्यक्रम में वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, एमआईसी सदस्य धनकुमारी गर्ग, पार्षद नारायण कुर्रे, सुनीता चौहान, प्रताप सिंह कंवर, भाजपा पदाधिकारी, अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






