नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धान खरीदी के शेष दिनों में प्रभावी कार्ययोजना से हो सुव्यवस्थित खरीदी : कलेक्टर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

धान खरीदी के शेष दिनों में प्रभावी कार्ययोजना से हो सुव्यवस्थित खरीदी : कलेक्टर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा – छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में धान खरीदी व्यवस्था को लेकर हुई समीक्षा बैठक
कोरबा ACGN:- जिले में धान खरीदी की सुचारू और व्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने शासन की मंशानुसार पूर्ण सजगता, पारदर्शिता और अनुशासन के साथ धान खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अधिकारियों को धान खरीदी के शेष दिवसों को ध्यान में रखते हुए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर उसी अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समितियों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए और किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। किसानों को सही और स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा उन्हें पूरा सहयोग दिया जाए।
उन्होंने उपार्जन केंद्रों में विक्रय हेतु लाए जा रहे धान की सुव्यवस्थित ढेरी लगाने, गुणवत्ता परीक्षण और नमी जांच के बाद ही धान खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही समितियों में जाम की स्थिति से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां और वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।
कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों में आवश्यकता अनुसार तौल मशीनों की संख्या बढ़ाने, रकबा समर्पण एवं एंट्री कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल नोडल अधिकारी को सूचित करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, खाद्य अधिकारी जी एस कंवर, जिला विपणन अधिकारी ऋतुराज देवांगन, नोडल सहकारी बैंक एस के जोशी सहित खाद्य निरीक्षक, समिति प्रबंधक, फड़ प्रभारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now