नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा – छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

राशन, पीएम आवास, बिजली और मुआवजा से जुड़े मामलों पर कलेक्टर की सख्ती
कोरबा ACGN:- जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के दूरस्थ वनांचल और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार और समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में नकिया पंचायत के पहाड़ी कोरवा ग्रामीणों ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत समय पर राशन नहीं मिलने की शिकायत प्रस्तुत की। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य अधिकारी को तत्काल जांच कराने और दो दिवस के भीतर सभी हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य दुकानों से समय पर राशन वितरण हो तथा खाद्य निरीक्षक फील्ड पर नियमित निगरानी करें।
करतला तहसील के ग्राम भंवरखोल निवासी भारती ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनके पिता श्यामलाल कंवर के नाम से स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि आवेदन के दौरान खाते की गलत प्रविष्टि के कारण किसी अन्य व्यक्ति के खाते में जमा हो गई है। इस पर कलेक्टर ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए हितग्राही को राशि वापस दिलाने के निर्देश दिए।


कुकरीचोली गांव से आए ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त विद्युत पोल को लेकर शिकायत की। उन्होंने बताया कि पोल क्षतिग्रस्त होने से तार अत्यधिक झुके हुए हैं जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर शीघ्र विद्युत पोल बदलने और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन के दौरान सीमांकन, बटांकन, सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर आर्थिक सहायता, आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि, प्रधानमंत्री आवास योजना, अवैध कब्जा हटाने, मुआवजा भुगतान और अधिक बिजली बिल की जांच सहित विभिन्न विषयों से संबंधित कुल 112 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी प्रकरणों में अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


इस अवसर पर अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव सहित शिक्षा, कृषि, खाद्य, समाज कल्याण, श्रम, महिला एवं बाल विकास तथा आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now