नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्रम, कौशल विकास व उद्योग विभाग की योजनाओं की कलेक्टर ने की समीक्षा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

श्रम, कौशल विकास व उद्योग विभाग की योजनाओं की कलेक्टर ने की समीक्षा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा – छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर, प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश
कोरबा ACGN:- कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में श्रम विभाग, कौशल विकास एवं उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार इस वर्ष की कार्ययोजनाओं की जानकारी लेते हुए लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धियों में वृद्धि के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर ने श्रम विभाग अंतर्गत नौनिहाल छात्रवृत्ति, मेधावी छात्र योजना, श्रमिक आवास योजना, अटल उत्कृष्ट योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके बच्चों को प्राथमिकता के साथ योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। साथ ही श्रमेव जयते पोर्टल पर सभी प्रविष्टियां समयसीमा में दर्ज करने के निर्देश दिए।
लाइवलीहुड कॉलेज अंतर्गत विश्वकर्मा योजना के तहत चिन्हांकित हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने युवाओं को सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, कमर्शियल ड्राइवर, मोबाइल रिपेयरिंग, स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन जैसे रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण प्रदान कर कौशल उन्नयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार ट्रेड्स में युवाओं को प्रशिक्षित करने, सतत और दीर्घकालिक परिणाम हासिल करने तथा प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने के लिए सुव्यवस्थित दीर्घकालीन कार्ययोजना बनाकर कार्य करने को कहा।


कलेक्टर ने उद्योग विभाग की योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने नई औद्योगिक नीति के तहत अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने के निर्देश दिए। स्वरोजगार और उद्यमिता योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को बैंक ऋण एवं सब्सिडी उपलब्ध कराने में सहयोग करने और आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार, स्थानीय युवाओं तक पहुंच और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव, लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now