नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राज्यपाल ने मुख्य सूचना आयुक्त एवं सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राज्यपाल ने मुख्य सूचना आयुक्त एवं सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


रायपुर – छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

लोक भवन में आयोजित समारोह में अमिताभ जैन बने मुख्य सूचना आयुक्त
रायपुर ACGN:-छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के नव नियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन तथा राज्य सूचना आयुक्त उमेश कुमार अग्रवाल और शिरीष चंद्र मिश्रा को आज राजभवन में आयोजित गरिमामय समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य सचिव विकास शील ने शपथ दिलाने की प्रक्रिया का संचालन किया।
इस अवसर पर राजस्व, खेल एवं युवा कल्याण तथा आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक पुरंदर मिश्रा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ सी आर प्रसन्ना, मुख्यमंत्री के सचिव सुबोध सिंह, राज्य शासन के विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव एवं सचिव उपस्थित रहे।
समारोह में छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरीधारी नायक, राज्य सूचना आयोग के सूचना आयुक्त आलोक चंद्रवंशी, पूर्व सूचना आयुक्त मनोज त्रिवेदी, अशोक अग्रवाल एवं धनवेंद्र जायसवाल, राज्य सूचना आयोग की सचिव नीलम नागदेव एक्का सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं विशिष्ट नागरिक भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि नव नियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव रह चुके हैं। वहीं राज्य सूचना आयुक्त उमेश कुमार अग्रवाल भी सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं, जबकि शिरीष चंद्र मिश्रा पत्रकारिता जगत से जुड़े रहे हैं।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now