नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जैतखाम आगजनी के बाद बड़ा फैसला, झझपुरी में नए जैतखाम की स्थापना शुरू – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जैतखाम आगजनी के बाद बड़ा फैसला, झझपुरी में नए जैतखाम की स्थापना शुरू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली | छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

प्रशासन–सतनामी समाज में सहमति के बाद विधि-विधान से स्थापना, डिप्टी CM अरुण साव बोले – दोषियों को नहीं मिलेगी माफी

मुंगेली:- लोरमी विकासखंड के झझपुरी गांव में जैतखाम आगजनी की घटना के बाद हालात को सामान्य करने की दिशा में प्रशासन और सतनामी समाज की संयुक्त पहल सामने आई है। सतनामी समाज के प्रमुखों और प्रशासन के बीच हुई लगातार तीन दौर की बैठकों के बाद गांव में नए जैतखाम की स्थापना पर सहमति बनी, जिसके तुरंत बाद इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई।


शनिवार सुबह से समाज की ओर से विधि-विधान के साथ नए जैतखाम की स्थापना की कार्रवाई प्रारंभ हुई। सबसे पहले जैतखाम के लिए लाई गई लकड़ी का विधिवत पूजन किया गया, इसके बाद उसे स्वरूप देने का कार्य शुरू किया गया। पूरे आयोजन को लेकर गांव में शांति और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
जैतखाम स्थल सहित पूरे गांव में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सभी प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग कर जांच के बाद ही लोगों को गांव में प्रवेश दिया जा रहा है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के संज्ञान में आते ही एसडीएम और एसडीओपी गांव में डेरा डाले हुए हैं और लगातार शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।


जैतखाम को आग लगाने के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और साइबर टीम को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


गौरतलब है कि शुक्रवार रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा सतनामी समाज के प्रतीक स्तंभ जैतखाम में आगजनी की गई थी, जिससे समाज में भारी आक्रोश फैल गया था।


डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने इस घटना को सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास बताया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही समाज प्रमुखों से निरंतर संवाद बनाए रखने की बात कही। डिप्टी सीएम ने स्पष्ट कहा कि लोग किसी भी प्रकार की अफवाहों में न आएं, दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सख्त सजा दिलाई जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now