देशी कट्टा दिखाकर पेट्रोल पंप लूटने वाले अंतरजिला गिरोह पर पुलिस का सख्त प्रहार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर | छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
बिलासपुर, 18 जनवरी — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में बिलासपुर पुलिस ने अंतरजिला पेट्रोल पंप लूट गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी वेद प्रकाश वैष्णो, अभिषेक प्रजापति और कपिल पटेल ने रतनपुर, बिलासपुर और चैतमा (कोरबा) के पेट्रोल पंपों एवं पाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था।

पुलिस ने आरोपियों से मोटर सायकल, देशी कट्टा, कारतूस, धारदार चाकू, नगदी और मोबाइल फोन बरामद किए। मुख्य आरोपी वेद प्रकाश पूर्व में मोटर सायकल चोरी के मामले में जेल जा चुका है।मामले का विवरण:
दिनांक 11.01.2026, रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जाली स्थित बी.बी. पेट्रोल पंप में तीन अज्ञात युवक मोटर सायकल से आए। उन्होंने सेल्समैन बसंत कुमार कैवर्त को धमकाते हुए 15,000 रुपये लूटकर फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की शीघ्र पहचान और गिरफ्तारी के निर्देश दिए। ए.सी.सी.यू. बिलासपुर और थाना रतनपुर की टीम ने लगभग 200 सी.सी.टी.वी. फुटेज, तकनीकी इनपुट और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपियों को बेलतरा थाना रतनपुर के पास गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने रतनपुर के पेट्रोल पंप के साथ-साथ 16.01.2026 को चैतमा और 09.01.2026 को पाली में हुई लूट की घटनाओं की पुष्टि की।
आरोपियों को थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस. के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
सफल कार्रवाई में शामिल प्रमुख अधिकारी एवं टीम:
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिलासपुर: श्रीमती मधुलिका सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/ए.सी.सी.यू.: श्री अनुज कुमार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा बिलासपुर: श्रीमती नूपूर उपाध्याय, थाना प्रभारी रतनपुर: निरीक्षक निलेश पाण्डेय
प्रभारी ए.सी.सी.यू. बिलासपुर: उप निरीक्षक हेमन्त आदित्य
टीम के अन्य आरक्षक और प्र.आर. स्टाफ की सराहनीय भूमिका
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने टीम की तत्परता और पेशेवर कार्यकुशलता की सराहना करते हुए नगद पुरस्कार की घोषणा की।
यह कार्रवाई बिलासपुर पुलिस की जनता के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने, अंतरजिला अपराधों पर कड़ी निगरानी और सक्रिय कार्रवाई की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






