नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , होली की रात सगे भाई की हत्या का आरोपी आजीवन कारावास से दंडित, पुलिस विवेचना की बड़ी सफलता – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

होली की रात सगे भाई की हत्या का आरोपी आजीवन कारावास से दंडित, पुलिस विवेचना की बड़ी सफलता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़ | छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

रायगढ़, 18 जनवरी — पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में गंभीर अपराधों में आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के क्रम में रायगढ़ पुलिस को एक और बड़ी न्यायिक सफलता मिली है। उप निरीक्षक गिरधारी साव की गहन, तथ्यपरक और सटीक विवेचना के परिणामस्वरूप लगातार पांचवें गंभीर अपराध में आरोपी को कठोर दंड सुनाया गया है।
दिनांक 16 जनवरी 2026 को माननीय सत्र न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार जैन, रायगढ़ ने थाना जूटमिल क्षेत्र के बहुचर्चित हत्या प्रकरण में आरोपी सुनील कुमार दास पिता पंचराम महंत, उम्र 28 वर्ष, निवासी तरकेला जूटमिल को अपने सगे छोटे भाई निर्मल दास की निर्मम हत्या का दोषी ठहराया। न्यायालय ने आरोपी को आजिवन कारावास और ₹50 अर्थदंड से दंडित किया। प्रकरण की विवेचना तत्कालीन थाना जूटमिल में पदस्थ उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा की गई थी, जबकि अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक श्री पी.एन. गुप्ता ने प्रभावशाली पैरवी की।
होली की रात घरेलू विवाद बना हत्या का कारण
प्रकरण के अनुसार ग्राम तरकेला निवासी पंचराम एवं उनकी पत्नी भानुमति के तीन पुत्र हैं—निमाई दास, सुनील दास (आरोपी) और निर्मल दास (मृतक)। 14 मार्च 2025 को होली पर्व की रात्रि लगभग 8 बजे, सुनील और निर्मल के बीच आपसी विवाद हुआ। परिजनों द्वारा समझाने के बावजूद आरोपी ने लकड़ी के डंडे से सिर, हाथ और पैरों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे निर्मल दास की मौके पर मृत्यु हो गई।
मृतक के पिता पंचराम की रिपोर्ट पर थाना जूटमिल में मर्ग क्रमांक 27/2025 कायम कर शव पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कराया गया। इसके पश्चात अपराध क्रमांक 75/2025 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
मजबूत विवेचना, साक्ष्यों का अखंड संग्रह और 14 गवाह
विवेचना अधिकारी उप निरीक्षक गिरधारी साव ने घटनास्थल निरीक्षण, भौतिक साक्ष्य संकलन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गवाहों के बयान और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को वैज्ञानिक ढंग से जोड़ते हुए मजबूत केस तैयार किया। न्यायालय में अभियोजन पक्ष ने 14 गवाहों के सशक्त बयान प्रस्तुत किए, जिससे आरोपी का अपराध संदेह से परे सिद्ध हुआ।
मिथ्या बयान पर पिता के विरुद्ध कार्रवाई
प्रकरण के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी/मृतक के पिता पंचराम महंत (70 वर्ष) ने आरोपी को बचाने के उद्देश्य से पुलिस को दिए गए पूर्व कथन के विपरीत न्यायालय में मिथ्या बयान दिया। इस पर माननीय सत्र न्यायाधीश ने उनके विरुद्ध धारा 383 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए।
गंभीर अपराधों में लगातार बढ़ रहा सजा का ग्राफ
उल्लेखनीय है कि थाना प्रभारी लैलूंगा के रूप में पदस्थ उप निरीक्षक गिरधारी साव की विवेचना में हत्या, दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामलों में लगातार दोषियों को कठोर सजा मिल रही है। यह प्रकरण उनकी विवेचना में सजा दिलाने का पांचवां गंभीर मामला है।
जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी गंभीर अपराधों में दोष सिद्धि और सजा की दर में निरंतर वृद्धि हो रही है, जो रायगढ़ पुलिस की पेशेवर विवेचना, सशक्त अभियोजन और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now